प्रोत्साहन राशि भुगतान के लिए छह दिवसीय शिविर आज से
लोहिया स्वच्छता मिशन के तहत निर्मित शौचालय में लाभुकों को प्रोत्साहन राशि भुगतान के लिए पंचायत स्तरीय छह दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। इस संबंध में बीडीओ अभय कुमार ने बताया कि डीडीसी सह उपाध्यक्ष जिला जल स्वच्छता समिति के निर्देश पर 14 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित शिविर में मिशन मोड में जियो टैगिंग, आधार अपडेट व प्रोत्साहन राशि भुगतान होगें। उन्होंने बताया कि 14,15,16,17 व 18 मार्च को शादीपुर पंचायत भवन, 15 मार्च को मध्य विद्यालय सिकहर, 16 मार्च को मध्य विद्यालय सनौत, 17 मार्च को मध्य विद्यालय परोरिया, 18 मार्च को मध्य विद्यालय ननौक, 19 मार्च को प्राथमिक विद्यालय उसरी व मध्य विद्यालय भोरे, 20 मार्च को मध्य विद्यालय गेरे व मध्य विद्यालय बिच्छी में आयोजित होगी। गौरतलब रहे कि 31 मार्च के पूर्व शौचालय निर्माण में सरकारी अनुदान से वंचित लाभुकों को प्रोत्साहन राशि भुगतान की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।