छह अधिकारियों से जवाब-तलब लक्ष्य पूरा न करने पर होंगे बर्खास्त
कलेक्ट्रेट के सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में मनरेगा में प्रगति की मासिक समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान कम उपलब्धि वाले प्रखण्ड मानपुर, नगर, परैया, गूरारू, फतेहपुर और वजीरगंज के संबंधित कार्यक्रम पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की गई। जिलाधिकारी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 31 मार्च 2020 तक लक्ष्य के अनुसार मानव दिवस सृजन नहीं करने पर नीचे से पांच प्रखंड के पदाधिकारियों को बर्खास्त किया जाएगा। बताया गया कि मानव दिवस सृजन को बढ़ाने के लिए जिला का लक्ष्य 54.50 लाख निर्धारित किया गया है। जबकि यहां लक्ष्य के विरुद्ध 41.50 लाख मानव दिवस का सृजन किया गया जो 75.25 फीसदी है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को कई निर्देश दिए।
हरेक पंचायत में तीन चेक डैम बनवाने का आदेश
समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मनरेगा की बैठक।
तीन दिनों में शौचालय की जियो टैगिंग न होने पर कार्रवाई|प्रधानमंत्री आवास योजना कि समीक्षा में पाया गया कि योजना की प्रगति 67.16% है। बाराचट्टी, इमामगंज, वजीरगंज, मोहनपुर, बेलागंज की प्रगति निम्न है। डीएम ने लिंटर तक घर बना लेने वाले लाभुकों को 100% भुगतान करने का निर्देश दिया। कोताही करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कि जाएगी। शौचालय निर्माण घर का सम्मान योजना की समीक्षा में पाया गया कि जियो टैगिंग की स्थिति स्टेज एक में 5984, स्टेज दो में 6021 और स्टेज तीन में 1283 लाभुकों का जियो टैगिंग नहीं किया है। उन्होंने इसे तीन दिनों में पूर्ण करने के निर्देश दिया। ऐसा नहीं होने पर संबंधित पीआरएस पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
मनरेगा में कम प्रगति वाले प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
जल-जीवन-हरियाली योजना की समीक्षा के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत में पांच आहर, तीन तालाब, चार पइन, पांच कुआं और तीन चेक डैम बनवाने का निदेश दिया गया और इसे 31 मार्च 2020 तक पूरा करने का निर्देश दिया गया। पूरा नहीं होने पर कनीय अभियंता और कार्यक्रम पदाधिकारी पर कार्रवाई होगी। बैठक में निदेशक डीआरडीए, संतोष कुमार, डीपीओ जिला ग्रामीण विकास अभिकरण राजेश कुमार, सभी संबंधित कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, पीओ और कनीय अभियंता मैजूद थे।