पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किसानों की फसलों के मुआवजा राशि को बढ़ाए राज्य सरकार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई है। दलहन, तेलहन के साथ-साथ गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। किसान भारी संकट में है। ऐसी स्थिति में राज्य सरकार मुआवजे की राशि को बढ़ाए, ताकि किसानों का भला हो सके। ये बातें शनिवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश महासचिव विनय कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहीं। कहा कि अतिवृष्टि से मसूर, चना एवं अन्य दलहन के साथ तेलहन व गेहूं की पूरी बर्बादी हो चुकी है। इस नुकसान का उचित मुआवजा देने की घोषणा राज्य सरकार करें। श्री कुशवाहा ने कहा कि अगर किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिला तो पूरे प्रदेश में पार्टी आंदोलन का रूख अख्तियार करेगी। उन्होंने अतिवृष्टि को भी राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की।

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता व युवा समाजसेवी पंकज कुमार सिंह ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार व कृषि मंत्री प्रेम कुमार से मांग किया कि मौसम के बदले इस मिजाज से किसानों को काफी क्षति हुई है।

खबरें और भी हैं...