- Hindi News
- Local
- Bihar
- Gaya
- Gaya News Striking Teachers Shouted Effigy Of Chief Minister And Education Minister Sloganeering
हड़ताली शिक्षकों ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला फंूका, की नारेबाजी
प्रखंड के हड़ताली शिक्षकों ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोनों का पुतला दहन किया। गुरुवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों शिक्षक फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी के समीप एकत्रित हुए। यहां से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा व शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला हाथों में लेकर जमकर नारेबाजी की। शिक्षकों ने इन पर शिक्षकों की हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि अपनी मांग को लेकर धरना पर है, लेकिन सरकार को इसकी जरा भी भी फिक्र नहीं है। सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिला शिक्षकों का समूह हाथों में बैनर व पुतला लिए बीआरसी के समीप से रैली निकाली। रैली रूपीन मोरहे, सेवरीनगर पहाड़पुर, फतेहपुर होते हुए प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी के समीप पहुंचकर समाप्त हो गई। फिर पुतला दहन किया गया। इसके बाद सभी शिक्षकों ने शपथ ली कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर कुमार और सुरेश कुमार ने सभी शिक्षकों से चट्टानी एकता के साथ डटे रहने का आह्वान किया।
पुतला दहन करते शिक्षक।