चेन्नई में हुए हादसे में घायल टनकुप्पा के ग्रामीण की हुई मौत
टनकुप्पा |टनकुप्पा थाना अंतर्गत टनकुप्पा बाजार के रहने वाले किशोरी मिस्त्री के पुत्र 36 वर्षीय भीम मिस्त्री की चेन्नई में मौत हो गई। वह चेन्नई में रहकर बढ़ई मिस्त्री का काम करता था। पिछले दिन बस से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल हालत में उसे चेन्नई स्थित राजीव गांधी गर्वमेंट अस्पताल में वहां की पुलिस ने भर्ती कराया था। किन्तु इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद टनकुप्पा बाजार से भाई भोला मिस्त्री चेन्नई को रवाना हुए।