पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिक्षकों पर हो रही दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में शिक्षकों ने डीईओ कार्यालय में किया प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिक्षकों पर हो रहे दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की बैनर तले शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद शिक्षकों ने डीपीओ स्थापना रणविजय कुमार सिंह को स्मारपत्र सौंपकर शिक्षकों के निलंबन को वापस करने और कार्यरत अवधि की वेतन भुगतान की मांग की। इससे पहले गांधी मैदान में संघ के आह्वान पर चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल, तालाबंदी व मूल्यांकन बहिष्कार कार्यक्रम को वजीरगंज विधायक सह पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांगें जायज हैं। मौके पर अनीता ओझा, सुषमा कुमारी, परमाणु कुमार, कुंदन झा, अरविंद कुमार पांडे, अनुज कुमार, उमाशंकर, मनोज कुमार निराला, आदि शिक्षक उपस्थित थे।

फतेहपुर में शिक्षकों ने बीआरसी में जड़ा ताला

फतेहपुर| फतेहपुर प्रखंड के हड़ताली शिक्षकों ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में तालाबंदी कर जोरदार प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष रविशंकर कुमार और सुरेश कुमार ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांग पूर्ण वेतनमान एवं राज्यकर्मी के दर्जे की लिखित घोषणा नहीं करती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। मौके पर प्रमोद पासवान, अमिताभ सुमन, राजीव रंजन शर्मा, राजीव आदि शामिल थे।

डीईओ ऑफिस पर प्रदर्शन करते शिक्षक।
खबरें और भी हैं...