डीईओ ऑफिस पर आज प्रदर्शन करेंगे शिक्षक
समान काम के बदले समान वेतनमान, सेवाशर्त आदि मांगों को लेकर विभिन्न शिक्षक संगठनों का पिछले कई दिनों से हड़ताल जारी है। इसी बीच गुुरुवार को जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रागीव हसन की अध्यक्षता में धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हड़ताली शिक्षकों का वेतन स्थगित करने और दमनकारी कार्रवाई के विरोध में 13 मार्च और 14 मार्च को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। सभी वक्ताओं ने बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की एकता पर बल दिया। कहा कि हमलोग अपने मंजिल के नजदीक हैं। सफलता जल्द मिलनेवाली है। मौके पर पर वारिस जया साहिद, योगेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, आफ़ताब आलम, परमाणु कुमार, राम सुरेश जी, संजीव कुमार सकुन्त, अनिता ओझा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षकों ने कहा कि संघ के महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह के निर्देश पर नौ और 10 मार्च को भी प्रेम कुमार, मंत्री बिहार सरकार, विधायक अभय कुशवाहा और एमएलसी संतोष कुमार के आवास पर जाकर उन्हें स्मार पत्र सौंपा गया है।
धरनार्थियों को संबोधित करती संघ की नेत्री