विद्यालय से लौट रहे किशोर की छठ घाट में डूबने से मौत
मोहनपुर प्रखंड के केवला के समीप छठ में हड़ियादग के निवासी आमृत यादव के पुत्र चन्दन कुमार उम्र 12 साल छठ घाट में डूबने से मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर लाया गया। जब तक चन्दन की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार चन्दन स्कूल से पढ़कर घर आया था। कुछ बच्चे के साथ खेलते हुए नदी किनारे गया। जहां पर 10 से 12 फीट गहरा पानी छठ घाट पर था। जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। होली के एक दो दिन पहले हुई घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताते चलें कि केवला छठ घाट विवादित होने के कारण उक्त छठ घाट का निर्माण नहीं हुआ है। यहां पर पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं।