पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विद्यालय बंद रहने के दौरान खाते में जाएगी एमडीएम की राशि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गया| कोरोना वायरस के रोक थाम के लिए 31 मार्च तक स्कूल बंद हैं। विद्यालय बंदी की अवधि में मध्याह्न भोजन के लिए समतुल्य राशि बच्चों के बैंक एकाउंट में भेजी जाएगी। 14 मार्च से 31 मार्च तक कार्य दिवस की गणना कर यह राशि बच्चों को दी जाएगी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने इस बाबत डीएम व डीपीओ को निर्देश जारी किया है। पहल से पांचवीं कक्षा के बच्चों को प्रतिदिन 114 रुपए 21 पैसे जबकि कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों को 171 रुपए 17 पैसे एमडीएम के बदले दिए जाएंगे। वहीं कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट मोड में है।
खबरें और भी हैं...