पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक दुर्घटना में युवक की गई जान परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरपा ओपी क्षेत्र के मंझला गांव के पास मंगलवार को बाइक दुर्घटना में दुन्दु गांव निवासी 40 वर्षीय राजदेव यादव की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने सूचना पाकर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि गुरपा ओपी क्षेत्र निवासी ननकू यादव के 40 वर्षीय पुत्र राजदेव यादव मंगलवार को शाम छह बजे मोहनपुर थाना क्षेत्र के बंदा गांव स्थित अपने ससुराल दुन्दु गांव घर लौट रहा था। वह रास्ते में मंझला गांव के पास पहुंचा कि बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में बाइक सवार राजदेव यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी फतेहपुर लाया। यहां चिकित्सकों ने चिंताजनक हालत में प्राथमिक उपचार करने बाद विशेष इलाज के लिए गया रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...