युवक को झांसा देकर बाइक ले उड़े बदमाश
मानपुर|अज्ञात युवक को मदद करना बरेऊ निवासी मंटू कुमार को महंगा पड़ गया।अज्ञात युवक द्वारा उसका बाइक लेकर भाग निकला।घटना शनिवार देर रात की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेऊ निवासी मंटू कुमार शनिवार देर रात बाजार से लौट रहा था तभी तीन के संख्या में युवक उसके पास पहुंचाे और बाइक का पेट्रोल खत्म होने की बात बताते हुए आसपास में पेट्रोल दुकान के संबंध में पूछताछ की । इधर, मंटू उक्त युवकों में से एक को पेट्रोल दुकान दिखाने गए, उधर बाकी बचे दो युवक उसकी पैशन प्रो बाइक लेकर भाग खड़े हुए। घटना की लिखित सूचना स्थानीय थाना को सौंप दिया गया है।इस संबंध में एसएचओ रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।