पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुकान में घुसकर बदमाशों ने की फायरिंग, दो को ग्रामीणों ने धर दबोचा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वजीरगंज| दो दिन पूर्व हुई मामूली विवाद के प्रतिशोध में रायफल धारियों का एक दल बिच्छा गांव के विक्की पासवान की दुकान में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। फायरिंग की आवाज सुन इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। इसी दौरान ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए दो बदमाशों को दबोच लिया। दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़ा गया युवक अतरी थाना क्षेत्र के राजवाड़ा खुर्द गांव का निवासी है। इसके पास से थ्री फिफ्टिन बोर के पंद्रह जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। ग्रामीणों ने रायफल लहराते वीडियो को भी पुलिस को सौंपा है। ग्रामीणों की भीड़ ने एक की जमकर पिटाई की है, जिसे पुलिस कस्टडी में मगध मेडिकल अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया है ।
खबरें और भी हैं...