पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

काेरोना के भय से मुक्ति को विष्णुपद में विष्णु सहस्त्रनाम् का हुआ पाठ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विश्व भर में फैले कोरोना वायरस के भय से मुक्ति के लिए गुरुवार को शहर के विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में तुलसी अर्चना हुई। विष्णु सहस्त्रनाम् द्वारा भगवान विष्णु के चरण पर 1001 तुलसी के पत्ते अर्पित किए गए, साथ ही भगवान से इस महामारी से मुक्ति दिलाने के लिए विशेष प्रार्थना की गई। महापूजा रात्रि 07:00 बजे से शुरू हुई जो 08:30 बजे तक चली। पांच विशेष ब्राह्मणों ने श्री मुरली आचार्य के नेतृत्व में पूजा शुरू की। तुलसी अर्चना से पूर्व गर्भगृह में विशेष साफ-सफाई की गई थी। भगवान विष्णु के चरण पर पंचामृत से स्नान कराया गया। नित्य होने वाली पूजा के बाद संकल्प कर तुलसी अर्चना शुरू की गई।

विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य शंभु लाल विट्‌ठल ने बताया कि धर्मशास्त्रों व पुराणों में वर्णण है कि िवश्व, देश, राज्य, समाज व परिवार में हर प्रकार के संकट का निवारण विष्णु सहस्त्रनाम् स्रोत्र है। इस स्रोत्र का उच्चारण कर तुलसी अर्पण करने से हर संकट का निवारण संभव है।

भारत में भी पांव पसार रहा है वायरस : सचिव


समिति के सचिव गजाधरलाल पाठक ने बताया कि आज कोरोना वायरस पूरे विश्व में फैल रहा है। वायरस की चपेट में आने से कई की मौत हो चुकी है। हजारों लोग संक्रमित है। भारत में भी यह वायरस पांव पसार रहा है। उन्होंने बताया कि इस वायरस से लोगों को मुक्ति मिले, इसके लिए भगवान विष्णु की विशेष पूजा अर्चना की गई है। इस पूजा के जरिए विश्व कल्याण की कामना की गई। बता दें कि इस महापूजा का आयोजन श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के बैनर तले किया जा रहा है। इस मौके पर विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल मिश्र, कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल चौधरी, सदस्य महेश लाल गुप्त, बच्चु लाल चौधरी, शंभु लाल विट्‌ठल, विवेक लाल भइया, मुन्ना लाल गुर्दा, गौतम गायब, रामलाल विट्‌ठल, दीपक हल के अलावे काफी संख्या में गयापाल समाज के लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...