पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेल की भूमिका काफी महत्वपूर्ण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के बेलौटी पंचायत के उसेवा गांव के खेल मैदान में स्वामी विवेकानंद क्लब द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद क्लब के द्वारा हमेशा कार्यक्रम करवाने से उत्साहित होकर मगध दुग्ध संघ के चेयरमैन जितेंद्र कुमार यादव 11 हजार रुपए और मुखिया नगीना यादव 11 सौ रुपए कमेटी की विकास के लिए दिया है। उद्घाटन मैच बेलौटी एवं गुरुआ के टीम के बीच खेला गया। उद्घाटन समारोह में उपस्थित खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए जितेंद्र कुमार ने बताया कि छात्र जीवन में युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेल की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए किसी भी खिलाड़ी को खेल खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल में हार जीत निश्चित होती है। इस मौके पर स्वामी विवेकानंद क्लब के अध्यक्ष राहुल कुमार, किसलय कुमार आदि उपस्थित हुए। राजद नेता विनय कुमार यादव, मगध दुग्ध संघ के चेयरमैन और मुखिया संघ के प्रखंड उपाध्यक्ष व बेलौटी पंचायत के मुखिया नगीना यादव ने इसका उद्घाटन किया।

क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के बाद कमेटी को चेक देते चेयरमैन।
खबरें और भी हैं...