बेमौसम बारिश ने फिर बढ़ाई ठंड, रिमझिम फुहारों का लिया आनंद
बारिश व तेज आंधी से डुमरिया में घंटों बाधित रही बिजली आपूर्ति
डुमरिया। प्रखंड में शुक्रवार को हुई बेमौसम बारिश व तेज आंधी से डुमरिया में बिजली कई घंटों तक बाधित रही। सुबह तेज आंधी की वजह बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई । वहीं विद्युत कर्मचारियों द्वारा बहुत प्रयास के बावजूद देर शाम तक बिजली नहीं आ सकी। एक ओर लोग जहां बारिश से पानी-पानी हो रहे हैं , वहीं बिजली नहीं रहने से परेशान रहें। पूरे प्रखंडवासी अंधेरे में रहे।
_photocaption_झमाझम बारिश के बीच शहर की सड़क पर रेनकोट पहनकर निकले लोग*photocaption*