पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश की संभावना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सेंट्रल पाकिस्तान में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के कारण गया का मौसम शॉर्ट पीरियड के लिए बदल रहा हैं। बुधवार की रात इसका असर देखने को मिला। थर्न्डरस्टोन से आसमान खूब गरजा। इसके बाद तेज वर्षा भी हुई। ओले भी गिरे।

मौसम विभाग ने 13 और 16 मार्च को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना व्यक्त की है। मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसी मूल्क पाकिस्तान के सेंट्रल भाग में एक साइक्लोनिक प्रेशर एक्टिव है। यहां से एक ट्रफ लाइन राजस्थान होते हुए दक्षिणी बिहार के हिस्से को टच कर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। इस ट्रफ लाइन ने गया के अपर व लोवर हवा को सिस्टम में बदल दे रहा है। इस कारण शॉर्ट पीरियड के लिए गया का मौसम बदल जा रहा है। 13 व 16 मार्च को भी जिले के कुछ हिस्से में गरज के साथ वर्षा की संभावना है। आसमान में बादलों के रहने से तापमान में भी गिरावट आएगी, हालांकि इसके बाद तापमान राइज करेगा।

बारिश के बाद केदारनाथ मार्केट कीचड़ से सना


बारिश के बाद शहर का केदारनाथ मार्केट कीचड़ से सन गया। आवाजाही में लोगों को काफी फजीहत उठानी पड़ी। इसके अलावे दुर्गा बाड़ी, पुरानी गोदाम, धामी टोला सहित अन्य कई मार्गो में बारिश का पानी जमा होने से लोग काफी परेशान रहे।

सुबह में हवा में बढ़ी नमी, 79 फीसदी हुई रिकॉर्ड


मौसम की बात करें तो बुधवार को भी आसमान में बादल दिखे। हल्की-हल्की हवा भी दिन भर चलती रही। अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। नमी सुबह में 76 फीसदी और शाम में 54 फीसदी दर्ज की गई है।

मार्च से मई तक प्री-मॉनसून सीजन : मौसम वैज्ञानिक


मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर ने बताया कि दो तरह से मौसम की गणना होती है। शॉर्ट पीरियड और लॉग पीरियड। शॉर्ट पीरियड मौसम व लॉग पीरियड यानि जलवायु। उन्होंने बताया कि प्री-माॅनसून सीजन शुरू हो चुका है। मार्च से मई तक प्री-मॉनसून सीजन है। इस बीच थर्न्डरस्टोन, धूल भरी आंधी व हल्की वर्षा भी होगी। इसके बाद जुन-जुलाई महीने से मॉनसून शुरू हो जाएगा।


आसमान में बादलों के रहने से दोपहर में दिखा शाम सा नजारा।
खबरें और भी हैं...