पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अतरी में टांगी से प्रहार कर युवक ने अपने ही सहोदर भाई को मार डाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अतरी थाना अंतर्गत गेहलौर ओपी के धूसरी गांव में एक भाई ने अपने ही सहोदर भाई की हत्या कर दी। रविवार की संध्या को यह घटना हुई। मृतक का नाम मो. रहुक मियां बताया गया है। वहीं हत्या का आरोप सहोदर भाई मो. इरफान मियां पर लगा है। घटना उस वक्त घटित हुई, मो. रहुक मियां घर के आंगन में सोये हुए थे। उसी समय उसका छोटा भाई मो. इरफान आया और टांगी से प्रहार करना शुरू कर दिया। टांगी के प्रहार से साठ वर्षीय मो. रहुक मियां की मौत मौके पर हो गई। कहा जा रहा है कि हत्या करने वाला भाई मानसिक तौर पर विक्षिप्त है। ये संयुक्त परिवार में थे, जिससे फिलहाल मृतक के परिजन मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर रहे हैं। वहीं इस संबंध में गेहलौर ओपी प्रभारी नकुल सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...