- Hindi News
- Local
- Bihar
- Gaya
- Gaya News Thieves Burnt Thousands Of Goods By Cutting The Shutter Of Two Shops Located In Barun Bazar
बारूण बाजार स्थित दो दुकानों का शटर काटकर चोरों ने उड़ाए हजारों के सामान
शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने दो दुकानों का शटर काट हजारों रुपए का सामान उड़ा लिया। घटना बारूण बाजार की है। चोरी बारूण बाजार स्थित काश इलेक्ट्रोनिक्स व ओम साईं मोबाइल हाउस में हुई है। हालांकि इलेक्ट्रोनिक्स दुकान से ज्यादा चोरी नहीं हुई है।
यहां से पांच से दस हजार के सामान चोरों ने गायब कर दिया। लेकिन मोबाइल हाउस दुकान से करीब 40 मोबाइल चोरों ने उड़ा लिया। मोबाइल दुकान मालिक सोनू गुप्ता ने बताया कि करीब 50 हजार से ज्यादा रुपए का मोबाइल चोरों ने उड़ाया है। घटना के बाद आसपास के व्यवसायियों में भय का माहौल देखा जा रहा है। लोगों ने बताया कि बारिश के कारण सुनसान पाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। व्यवसायियों ने पुलिस से गश्ती दल बढ़ाने की मांग की। आश इलेक्ट्रोनिक्स दुकान व ओम साईं मोबाइल हाउस बारूण बाजार के मुख्य सड़क के किनारे ही स्थित है। शनिवार की सुबह आसपास के लोग टहलते हुए निकले। कुछ लोग टहलते हुए उक्त दुकान की ओर गए। जहां देखा कि दोनों दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ है।
इसके बाद लोगों ने दुकान संचालक साेनू गुप्ता को इसकी सूचना दी। सूचना के फौरन बाद सोनू दुकान पहुंचे। जहां देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है। जिसके बाद शटर उठाकर दुकान के अंदर गया तो नजारा देखकर चौंक गया, देखा कि दुकान से करीब 40 मोबाइल गायब है। इस मामले में थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिलते ही छापेमारी शुरू कर दी गयी है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
घटना के बाद दुकान में लगी भीड़।