होली में गांव गए शख्स के घर घुसे चोर, संपत्ति उड़ाई
गया| मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के कलेर में किराए के मकान में रह रहे विजय प्रसाद के घर से चोरों ने नकद सहित कीमती सामान की चोरी कर ली। पीड़ित में मेडिकल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। कहा कि वह होलिका दहन के दिन इमामगंज थाना के कुंजेसर गांव चला गया था। बुधवार को सूचना मिली कि घर का ताला टूटा हुआ है। चोरों ने 33 हजार नकद सहित हजारों की संपत्ति उड़ा ली।