स्कूल के पास से ऑटो ले उड़े चोर, प्राथमिकी दर्ज
गया | रामपुर थाना अंतर्गत मुस्तफाबाद शहीद भगत सिंह कॉलोनी एमआईजी 95 डीपीएस स्कूल के समीप से अपराधियों ने एक ऑटो की चोरी कर ली। होली की रात चोरी की यह घटना हुई। इस मामले को लेकर ऑटो मालिक देवेन्द्र सिंह ने रामपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इमामगंज थाना के यमुना गांव निवासी ऑटो मालिक देवेन्द्र सिंह ने दर्ज एफआईआर में कहा है कि उसकी ऑटो सवारी में चलती थी। बीते दस मार्च की देर रात्रि को उसकी चोरी कर ली गई।