पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराब तस्कर समेत तीन गिरफ्तार, बाइक जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोतवाली थाना की पुलिस ने आजाद पार्क के समीप छापेमारी कर शराब के तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। पकड़ाए लोगों में कोलकाता का शराब तस्कर भी शामिल है। इसने पुलिस के सामने स्वीकार किया है, कि उसने बीस से अधिक बार शराब की खेप गया में पहुंचाई है। पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना मिलने के बाद आजाद पार्क के पास छापेमारी की गई। खबर मिली थी, कि शराब के कुछ तस्कर लगातार धंधे को संचालित कर रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने मौके से शहनवाज आलम एजेंसी बोस रोड एलआर सरानी थाना शेक्सपियर सराय कोलकाता, सुबोध कुमार कुरमावां, अभिषेक कुमार कुरमावां दोनों बाराचट्टी निवासी को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तीस बोतल विदेशी शराब की बरामदगी की गई। वहीं एक हीरो स्पलेंडर बाइक को भी बरामद किया गया। कोतवाली थानाध्यक्ष रामाकांत तिवारी ने बताया कि शराब के धंधे का संचालन करने में संलिप्त रहे कोलकाता के तस्कर समेत तीन को पकड़ा गया है। शराब और बाइक की बरामदगी की गई है। इनसे पूछताछ करते हुए कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...