- Hindi News
- Local
- Bihar
- Gaya
- Gaya News Three People Killed More Than Half A Dozen Injured In Road Accidents In Different Places In The District
जिले में अलग-अलग जगह सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक घायल हैं। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल के अलावे अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। सिटी रिपोर्टर बाराचट्टी के अनुसार थाना क्षेत्र के सोमिया मोड़ के समीप जीटी रोड पर सड़क हादसे में पटना जिला के बिहटा के रहने वाले 30 वर्षीय राजकिशोर यादव की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना के शिकार हुए राजकिशोर यादव धनबाद से एक परिवार की शादी अटेंड कर चार पहिया वाहन से घर लौट रहे थे। रास्ते में ही वाहन में तेल खत्म हो गया। इसके बाद वह वाहन से उतर बाइक सवार से बात करने लगे, तभी पीछे से आ रही एक ट्रक ने धक्का मार दिया। इस घटना में राजकिशोर यादव बुरी तरह से घायल हो गए, साथ में रहे चार साथियों ने राजकिशोर यादव को पीएचसी बाराचट्टी लाया जिसे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाराचट्टी थाना अध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल गया भेज दिया गया।
ऑटो की चपेट में आने से रफीगंज का शख्स गंभीर
गुरुआ| गुरुआ-मथुरापुर सड़क के मोती वबगहा गांव के निकट तेज रफ्तार से जा रहे अनियंत्रित ऑटो की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने गया रेफर कर दिया है। घायल व्यक्ति मो. मुर्शीद आलम रफीगंज का रहने वाले है।
बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत
आमस| थाना क्षेत्र के नवगढ़ गांव के समीप मंगलवार को बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान किताब खुर्द गांव के हरि यादव के रूप में किया गया है, जिसे आमस पुलिस ने शव बरामद कर अंत्यपरीक्षण के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। युवक की मौत के बाद घर में मातमी सन्नाटा पसरा है।