पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Gaya
  • Gaya News Three Suspects In Case Of Missing Jewelry Worth Lakhs Of Bride Including Vehicle Marked By Police

वाहन सहित दुल्हन के लाखों के जेवरात गायब करने के मामले में तीन संदिग्ध चिह्नित, पुलिस ने जारी किए फोटो

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाराचट्टी थाना के बाराचट्टी बाजार से नेपाली यादव की पुत्री की शादी में पहुंची बारात के दौरान एक बाराती वाहन और जेवरात को गायब कर देने के मामले में पुलिस को सुराग मिला है। वीडियोग्राफी से पुलिस ने तीन संदिग्धों को चिन्हित किया है। तीनों के फोटो भी बाराचट्टी पुलिस के द्वारा जारी किए गए हैं। बता दें कि मगध मेडिकल थाना के काशीपुर से विकास कुमार की बारात बाराचट्टी में नेपाली यादव के घर पर 25 फरवरी को आई थी। लड़के वाले लड़की को चढ़ावे के लिए जेवरात एवं साड़ी लेकर पहुंचे थे, किन्तु अपराधियों ने जेवरात रखे वाहन को ही गायब कर दिया था।

इस तरह का मामला सामने आने के बाद लोग हतप्रभ थे। इसके बाद लड़के के पिता ने बाराचट्टी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें अज्ञात को आरोपित बनाया गया था। इस मामले में बाराचट्टी पुलिस ने शादी में किए गए वीडियोग्राफी से तीन संदिग्ध का फोटो जारी किया है। पुलिस को इन चार लोगों पर संदेह है, कि वाहन को अगवा करने में इन्हीं लोगो का हाथ है।

शादी में किसी ने नहीं उक्त युवकों को बुलाया था


पीड़ित के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार लड़का एवं लड़की पक्ष के लोगों में किसी की ओर से वीडियो में दिख रहे उक्त चार युवकों को नहीं बुलाया था। पुलिस ने तीनों का फोटो जारी कर आम लोगों से पुलिस को इनकी तलाश में मदद मांगी है।

वाहन समेत दुल्हन के जेवरात गायब करने के मामले में चिह्नित संदिग्धों जारी तस्वीर
खबरें और भी हैं...