पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आपसी विवाद में भिड़े दो गुट, 12 से अधिक घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होलिका दहन के समय थाना क्षेत्र के बेला गांव और भलुआही गांव में आपसी विवाद को लेकर आपसी मारपीट में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। थानाध्यक्ष रवि भूषण ने बताया कि बेला गांव में दो गुटों के बीच मारपीट में दस लोग घायल है। उन्होंने कहा कि उमाशंकर यादव, शम्भू कुमार, अनुप कुमार, गीरीया देवी एवं पोखर यादव का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहनपुर में किया गया है। दूसरे पक्ष के लोगों काे इलाज के लिए मगध मेडिकल गया में भेजा गया है। उन्होंने बताया गिरजा देवी के लिखित आवेदन पर नागेश्वर पासवान सहित 18 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। भलुआही गांव के अजय सिंह ने लिखित आवेदन दिया है कि अकबरी फेंकने को लेकर छोटकी विहिया गांव के पप्पू यादव के साथ मारपीट हुई है। जिसमें अजय सिंह को माथे पर गंभीर चोट आई है जिसका इलाज मोहनपुर अस्पताल में किया गया है। आजय सिंह ने पप्पू यादव सहित दस लोगों को अभियुक्त बनाया है। थानाध्यक्ष रवि भूषण ने बताया कि सड़क हादसे में सिरियावा गांव के मुकेश कुमार, परमेश्वर माझी, मोहनपुर के छोटु कुमार, अंकित कुमार एवं बंसत कुमार घायल हो गया है। जिसमें छोटू कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद गया रेफर किया गया है। सहायक चिकित्सक डा. संतोष कुमार ने बताया कि बाकी सभी काे इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। मेहिया गांव में आपसी मारपीट मे उपेन्द्र कुमार, रामविलास यादव, तुलसी यादव विटू कुमार, नरेश यादव एवं हिशायाद बुरी तरह से जख्मी है। सभी का इलाज मोहनपुर अस्पताल में किया गया है। वहीं विटू कुमार एवं उपेंद्र कुमार ने मोहनपुर थाना में लिखित आवेदन दिया है।

खबरें और भी हैं...