पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में जमकर रोड़ेबाजी, चार घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुफस्सिल थाना के अबगिल्ला स्थित पंखा गली में पुराने विवाद को लेकर दो गुटों की भीड़ आमने-सामने आ गई। इस दौरान जमकर रोड़े चले। रोड़ेबाजी की इस घटना में महिला समेत चार घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल मिले देवराज कुमार, पवन कुमार, अजय कुमार और माधुरी देवी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित देवराज कुमार ने बताया है कि गुरुवार की सुबह विजय साव, अजय साव, वीरेंद्र साव समेत दर्जन भर लोग घर में घुस आए और मारपीट व रोड़ेबाजी करने लगे। बताया कि उक्त लोगों ने बीते 17 अक्टूबर को भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। किन्तु स्थानीय पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। पुलिस की निष्क्रियता के कारण फिर से ऐसी घटना की गई। गौरतलब रहे कि 14 जनवरी 2019 को रोहित कुमार की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद कई बार आरोपियों द्वारा पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है।

कांग्रेस नेता के घर का गेट तोड़ने व मारपीट का आरोप

टिकारी| स्थानीय कांग्रेसी नेता के घर का दरवाजा तोड़कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गया जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्किंग प्रेसिडेंट कौकब कादरी को इसकी शिकायत की है। वहीं स्थानीय पुलिस को भी घटना के बाद सूचना देने की बात बताई है।

खबरें और भी हैं...