बाइक चोरी के मामले में दो संलिप्त मिले, पूछताछ के बाद भेजे जाएंगे जेल
बाइक चोरी के मामले में रामपुर थाना की पुलिस ने दो से पूछताछ की। दोनों रामपुर थाना क्षेत्र में हुए वाहन चोरी के मामले में संलिप्त पाए गए। इन्हें जेल भेजा जाएगा। इस संबंध में रामपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि दीपक कुमार और रंजन कुमार को बाराचट्टी थाना क्षेत्र से पकड़ा गया था। दोनों मोहनपुर थाना के बैधनाथपुर गांव के रहने वाले हैं। इनकी संलिप्तता रामपुर थाना क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटनाओं में सामने आई है। दोनों से पूछताछ की गई है। शनिवार को दोनों को जेल भेजा जाएगा। कुछ चोरी के वाहनों के संबंध में इन्होंने खुलासा किया है, जिसके आधार पर रामपुर पुलिस अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए छापेमारी कर रही है।