पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहर में अलग-अलग सरोवार में नहाने के दौरान डूबने से दो युवकों की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

6 साल पूर्व होली के दिन इसी सरोवर में डूबकर पिता की हुई थी मौत

होली के मौके पर शहर के अलग-अलग सरोवर में डूबकर दो व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार विष्णुपद थाना क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी का रहने वाला भूंजा विक्रेता 17 वर्षीय युवक पंकज कुमार मंगलवार की सुबह घर से निकल कर शहर के वैतरणी सरोवार में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान सरोवर में डूब जाने से उसकी मौत हो गई। मृतक की मां ने बताया कि छह साल पूर्व होली के दिन इसी सरोवर में डुबकर उसके पति की मौत हो गई थी। उसके बाद पंकज पर ही घर की पूरी जिम्मेवारी थी। वहीं दूसरी ओर शहर के पुलिस लाइन के समीप स्थित सरजू सरोवर की है। इस सरोवर में एक व्यक्ति की डूबने की खबर जिला प्रशासन को मिली। उसकी पहचान गेवाल बिगहा टोम टोली निवासी रुद्ध मांझी के रुप में की गई। इधर गया पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिसिया जांच शुरू कर दी।

सरयू तालाब ने शव को बाहर निकालते एनडीआरएफ की टीम व अन्य।
खबरें और भी हैं...