पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नदी में स्नान करने गईं युवतियों का मनचले बनाने लगे वीडियो, विरोध करने पर मारपीट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के दिन बनाही गांव की दर्जनों लड़कियां पास के नदी में नहाने गई थी, जहां पलकिया गांव के कुछ मनचलों द्वारा वीडियो बनाने को लेकर उठे विवाद में दो गांव के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई। इस घटना के दौरान आमस प्रखंड के कलवन पंचायत के मुखिया सूचित पाल हरिदासपुर गांव निवासी मामले को सुलझाने गए, जहां पलकिया गांव के कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की। घायल मुखिया को बनाही और हरिदास गांव के लोगों ने शेरघाटी के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद अस्पताल से मुखिया को छुट्टी दे दी गई।

इधर इस घटना के बाद बनाही गांव के कुछ लोगों ने बताया कि नदी में नहाने गई लड़कियों को पलकिया गांव के कुछ मनचले वीडियो बनाने में लगे थे। जब गांव के ग्रामीणों ने विरोध किया तो गाली गलौज और मारपीट करने लगे। इधर पलकिया गांव के कुछ ग्रामीणों में बताया कि स्नान कर रही लड़कियों का वीडियो बनाने की बात बिल्कुल गलत है। दिल्ली से कुछ रिश्तेदार पलकिया गांव में घूमने आए थे, जो गांव के किनारे नदी के आसपास अपना सेल्फी ले रहे थे। इसी बीच लड़कियों को लगा कि उनका वीडियो बनाया जा रहा है जबकि दोनों गांव के ग्रामीणों के बीच हमेशा भाईचारा बना रहा था और आगे भी बना रहेगा। मारपीट में घायल मुखिया सूचित पाल से रेफरल अस्पताल शेरघाटी में पूछताछ करने गए हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार को पलकिया गांव के पत्रकार होने की बात सुनते ही मुखिया के समर्थकों ने गाली गलौज की। पीड़ित पत्रकार ने बताया कि उनके साथ गाली गलौज की गई। उन्हें समाचार संकलन के दौरान रोका जा रहा था।

चिलोर में युवती के साथ छेड़खानी, एक आरोपित

गुरुआ |थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ घर में घुसकर छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। छेड़खानी का आरोप पीड़ित परिवार द्वारा गांव के ही सनोज दास पर लगाया गया है। इस घटना से चिलोर गांव में दो पक्षों तनाव बना हुआ है। स्थानीय पुलिस के साथ प्रबुद्ध ग्रामीण मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। चार दिन पहले बारा मोड़ के निकट भी छेड़खानी के आरोप में एक युवक की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी थी। इस घटना को स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सुलझा दिया था। उसके बाद दूसरी ओर चिलोर में भी एक युवती के साथ छेड़खानी की मामला से इलाके में चर्चा तेजी से फैल गई । थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि इस मामले में लिखित आवेदन नहीं आया है। यदि पीड़ित परिवार द्वारा लिखित शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं...