धर्मसभा भवन में 13 मार्च को होगा विराट ब्राह्मण महासंगम
गया |पीरमंसूर रोड स्थित धर्मसभा भवन में 13 मार्च को ब्राह्मण महासंगम गया धाम द्वारा विराट ब्राह्मण महासंगम का आयोजन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी अविनाश ने बताया कि इस महासंगम में राजनैतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में ब्राह्मण की उपेक्षा, ब्रह्मणत्व ही मानवता का सच्चा परिचायक व राष्ट्र निर्माण में ब्राह्मणों की भूमिका जैसे विषयों पर चिंतन होगा।