पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली में नजदीक से देखा भारतीय संस्कृति की जीवंतता : गिचर्ड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय संस्कृति में विविधता के रंग भरे हैं। इसे नजदीक से किसी त्योहार के दौरान ही देखा जा सकता है। होली के रंग से बेहतर अवसर दूसरा नहीं हो सकता है। स्थानीय जेन अमिताभ वेलफेयर ट्रस्ट के आवासीय विद्यालय के रत्ती बिगहा परिसर में स्मार्ट कम्प्यूटर हॉल का उद्घाटन करते हुए फ्रांसीसी सहयोगी स्पांसर वीभ्स गिचर्ड ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा, सेंटर का उद्घाटन करने का समय इसी कारण होली के पहले रखवाया, ताकि उसका भी आनंद लें, सांस्कृतिक जीवंतता का आनंद लें सके। यह एक अनोखा व सुखद अहसास है। सभी स्कूली बच्चों के साथ रंग के रस में डूबने का आनंद मिला। इस हॉल का निर्माण उन्होंने करवाया है और इसमें 15 कम्प्यूटर भी लगवाया गया है। इस मौके पर ट्रस्ट के संस्थापक सचिव आनंद विक्रम ने कहा, श्री गिचर्ड पिछले कई सालों से लगातार आ रहे हैं और यहां के 10 बच्चों को भी उन्होंने स्पांसर कर रखा है। इस मौके पर फ्रांस के जोहांस जेंकनर, जापान के इस्सिनजी टेंपल की डा कातायामा, म्यांमार के कई भिक्षु, मैनेजिंग डायरेक्टर अनिता सिंह, सचिव आनंद विक्रम, अध्यक्ष राजीव कमल, ट्रस्टी डा कैलाश प्रसाद, राजू अग्रवाल, नित्यानंद सिंह, आदि मौजूद थे।

होली मिलन के दौरान बच्चों के बीच फ्रांसीसी अतिथि।
खबरें और भी हैं...