20 को वार्ड सदस्य, पंच देंगे आयुक्त के समक्ष धरना
गया| बिहार प्रदेश वार्ड सदस्य, पंच सदस्य संघ की एक बैठक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। बैठक का संचालन गया जिला उपाध्यक्ष भोला ठाकुर ने किया। बैठक में 20 मार्च को मगध प्रमंडल आयुक्त के समक्ष 17 सूत्री मांगों को लेकर उपवास व अनशन व 3 अप्रैल को इन्ही मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष धरना देने का निर्णय लिया गया। बैठक में सदस्यों ने 15 हजार रुपये नियमित वेतन, नौ सौ रुपये मासिक भत्ता, पांच सौ रुपये यात्रा भत्ता तथा आजीवन पेंशन देने सहित 17 सूत्री मांगों पर चर्चा की गई। बैठक में कृष्णा प्रसाद, असलम मंसूरी, राजेश्वर सिंह, रामराज सिंह, नंदलाल पान आदि सहित कई पंच व वार्ड सदस्य उपस्थित थे।