पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वाटर पार्क का किया शुभारंभ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के नीमा गांव में शनिवार को कृषि मंत्री सह नगर विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने वाटर पार्क “छमाछम’’’’ का उद्घाटन किया। पांच अप्रैल से आम लोग इस वाटर पार्क का आनंद उठा सकेंगे। इस वाटर पार्क के निर्माण से पर्यटन को बढ़ावा भी मिलेगा। कृषि मंत्री डॉ. कुमार ने बताया कि सिंगापुर से प्रबंधन की शिक्षा लेने वाले मोहित सेठ ने नौकरी के बदले स्वरोजगार की राह अपनाई और बोधगया जैसे पर्यटन स्थल में वाटर पार्क का निर्माण कराया, जो एक अच्छी पहल है। रोजगार के साथ-साथ रोजगार सृजन का अवसर है। इससे सूबे में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं निदेशक मोहित सेठ ने कहा कि यह वाटर पार्क बिहार, झारखंड व उत्तरप्रदेश के लिए आकर्षण का केन्द्र होगा। प्राकृतिक वातावरण में वाटर पार्क के आनंद के साथ-साथ व्यवहारिक कार्यक्रम के लिए उपयुक्त स्थान है। उन्होंने मंत्री डाॅ. प्रेम कुमार से इस स्थल तक बेहतर सड़क उपलब्ध कराने की मांग की। मौके पर छमा छम वाटर पार्क के निदेशक मोहित सेठ के पिता और व्यवसाई संजय सेठ, उनके परिवार के सदस्य आदि मौजूद थे।

वाटर पार्क का उद्घाटन करते कृषि मंत्री।
खबरें और भी हैं...