घर के ऊपर से गुजरे हाई टेंशन तार की चपेट में आने से महिला की हुई मौत
बोधगया | घर के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना चेरकी थाना के करमाढ़ाब गांव का है। जानकारी के अनुसार छेदी शर्मा की 72 वर्षीय प|ी सोनामती देवी अपने घर की छत पर कुछ काम कर रही थी। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। हाई वोल्टेज के बिजली करंट से उसकी मौत मौके पर ही हो गई। वहीं सूचना के बाद चेरकी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।