तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से महिला की हुई मौत
एनएच-2 पीपरघटी के समीप हुआ हादसा, शव की शिनाख्त नहीं
डोभी थाना अंतर्गत एनएच-2 पीपरघटी के समीप गुरूवार को वाहन के धक्के से एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुटी थी। सूचना मिलने के बाद डोभी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त की कोशिश की गई, किन्तु पुलिस को सफलता नहीं मिली। पुलिस ने इसके बाद जुटी भीड़ को समझा-बुझाया और महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। स्थानीय लोगों में से कुछ ने बताया कि महिला मानसिक तौर पर विक्षिप्त थी और पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में देखी जा रही थी। सड़क पर रहने के दौरान गुरूवार को एक तेज रफ्तार वाहन ने चपेटे में ले लिया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस संबंध में डोभी थानाध्यक्ष राहुल रंजन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया गया है। पुलिस मृत महिला के शव के शिनाख्त की कोशिश में जुटी है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। लोगों ने बताया है कि वह मानसिक तौर पर विक्षिप्त थी और पिछले कुछ दिनों से देखी जा रही थी।
डोभी| डोभी-चतरा रोड के महकार गांव के समीप एक अनियंत्रित कार सड़क छोड़ते हुए पुल में जा गिरी। तेज रफ्तार में होने के कारण यह घटना हुई। हालांकि यह संयोग था, कि पुल में गिरने के बाद भी कार नहीं पलटी, नहीं तो बड़े हादसे का सबब बन सकता था। इस तरह की घटना के बाद इसमें सवार लोग घायल हुए। घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में पहुंचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।
अनियंत्रित होकर कार गड्ढे में गिरी, कई लोग घायल