पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक की ठोकर से महिला की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अतरी थाना इलाके के टेउसी गांव में बुधवार को बाइक की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला गीता देवी की मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक अपाचे बाइक पर तीन लोग सवार होकर पुनाड़ जा रहे थे। तभी सड़क पर जानवर चरा रही महिला को बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही एक पशु की भी मौत हो गयी। बाइक सवार एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगो ने इलाज के लिए गया भेजा।

सभी युवक खिजरसराय थाना इलाके के बेलमा गांव के निवासी थे। साथ में जा रहे एक और बाइक पर सवार रहे तीन लोगों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया और टेउसी गांव में लेकर चले गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने खिजरसराय-अतरी मार्ग को कई घंटे तक जाम कर दिया। अतरी थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर जाम हटाया। खबर लिखे जाने तक पुलिस बंधकों को नहीं छुड़ा
सकी थी।

खबरें और भी हैं...