पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नारी तुम प्रेम और विश्वास हो... नफरत की इस दुनिया में तुम हर एक दिन खास हो....

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को मगध विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक किया। पर्यावरणीय मंच सृष्टि संरक्षणम के द्वारा बेटी एवं वृक्ष थीम पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुती से जागरूकता का प्रयास किया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘’’’नारी तुम प्रेम और विश्वास हो नफरत की इस दुनिया में हर दिन तुम खास हो से की। विद्यार्थियों ने बताने का प्रयास किया कि जिस प्रकार से वृक्ष धरा के भूषण है एवं उसकी फलीभूत होने से धरती की हरियाली बढ़ती है, उसी तरह से बेटी भी घर की आभूषण है और उसके आने से घर में खुशहाली बढ़ती है। हम दोनों की व्यथा एक जैसी ही है । नुक्कड़ नाटक एमयू में भूगोल विभाग के व्याख्याता डॉ. पिंटू कुमार के मार्गदर्शन में तैयार किया गया। इसमें समाजशास्त्र विभाग के व्याख्याता एवं महिला छात्रावास अधीक्षक अनन्या स्वराज सहित निवेदिता, स्वीटी, अपूर्वा, मनोरमा, सुष्मिता, विभा, साक्षी, श्रेया का सराहनीय योगदान रहा।

बेटी एवं वृक्ष पर नुक्क्ड़ नाटक की प्रस्तुती देतीं मगध विश्वविधालय की छात्राएं।
खबरें और भी हैं...