पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत, मिलेगा प्रशस्ति पत्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गया पुलिस लाइन में महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अपनी डयूटी में बेहतरी करने वाली महिला अफसर और महिला पुलिसकर्मी को पुरस्कृत किया गया। वहीं सभी महिला पुलिसकर्मी और महिला अफसर को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा। पुरूष बलों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर पुलिस की डयूटी मुस्तैदी से करने को लेकर सभी महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाने की बात कही गई। कार्यक्रम के मौके पर एसएसपी राजीव मिश्रा, सिटी एसपी राकेश कुमार, सिटी डीएसपी राजकुमार साह, शहर के सभी थानों के थानाध्यक्ष आदि मौजूद थे।

महिला पुलिस कर्मियों को संबोधित करते एसएसपी राजीव मिश्रा।
खबरें और भी हैं...