महिलाओं के हालत अब बदले, और बेहतर हुए हैं
मोहनपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समग्र सेवा केंद्र एवं सेव द चिल्ड्रन ने सदरूदीन आजाद उच्च विद्यालय डंगरा के प्रांगण में संगोष्ठी का आयोजन किया। इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि तथा आगंतुकों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, मुख्य अतिथि रामवृक्ष प्रसाद प्रधानाध्यापक ने महिलाओं का सम्मान करते हुए उन्हें संबोधित किया कहा महिलाओं के हालत अब बदल गए हैं और बेहतर हुए हैं। संस्था के सचिव छेदी मंडल ने कहा कि संस्था महिला उत्थान और महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रतिबद्ध है, वहीं सेव द चिल्ड्रन की ओर से राकेश यादव ने कहा की किशोरियों के बीच काम करने, उन्हें सशक्त बनाने से हीं सशक्त महिला बन सकती है। इस अवसर पर मोहनपुर प्रखंड के उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और किशोरियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था के कार्यक्रम प्रबंधन सुजीत कुमार, प्रकाश तिवारी, रामस्वरूप, ममता, गीता, सविता, ललिता, मुन्नी कुमारी एवं अन्य कार्यकर्ता के साथ - साथ बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे।