पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला दिवस: ऐपवा ने निकाला एकजुटता मार्च

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गया। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) एवं बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ (ऐक्टू) जिला शाखा गया के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गांधी मैदान से एकजुटता मार्च निकाला। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। जुलूस गांधी मैदान से काशीनाथ मोड़, समाहरणालय से होकर ऐक्टू कार्यालय पहुंची और सभा में तब्दील हो गई। प्रदर्शन का नेतृत्व रीता वर्णवाल ने किया। मौके पर रसोईया संघ की विभा भारती, रिंकू देवी, खुशबू कुमारी, अनीता देवी, सरोज देवी, रीता देवी, भारती देवी आदि मौजूद थी।
खबरें और भी हैं...