पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पौधारोपण व जल संरक्षण के लिए आगे आएं युवा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरुआ। पौधारोपण व जल संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए आभांजलि निदेशक रंजीत रंजन के नेतृत्व में युवाओं की एक टीम 24 मार्च को दो दिवसीय साइकिल यात्रा करने जा रही है। यह यात्रा गुरुआ उच्च विद्यालय के मैदान से गुरारू होते हुए परैया तक जाएगी। इस यात्रा को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आभांजलि के मीडिया प्रभारी कौशल पांचाल ने बताया कि 14 मार्च को साइकिल यात्रा के साथ गुरुआ, पिरमा, परसोहदा, देवकली एवं 15 मार्च को परैया में नुक्कड़ सभा किया जाएगा। साथ ही मुख्य सड़क के आसपास के गांवों में जनसंपर्क कर लोगों को पौधारोपण व जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। यात्रा की तैयारी में नसेर में शशि शेखर, परसोहदा में शैलेश कुमार व अभिषेक आनंद, देवकली में दीपक दांगी व विष्णु शुक्ला, भलुहार में राहुल यादव, टडवां में अनुज राज भारती के नेतृत्व में युवाओं ने स्थानीय लोगों को जानकारी दी एवं यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया।
खबरें और भी हैं...