पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना से निबटने को सतर्कता बरतें जवान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बोधगया के धनावां में स्थित सशस्त्र सीमा बल के 29 वीं वाहिनी मुख्यालय के सभागार में शनिवार को आईजी संजय कुमार ने नक्सल विरोधी ऑपरेशन में कार्यरत सभी कमांडेंट के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान नक्सल ऑपरेशन एवं अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। समीक्षा बैठक के दौरान एसएसबी आईजी ने सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया कि महानिदेशक महोदय द्वारा दिए गए आदेशों का अक्षरशः पालन करना है। राज्य सरकार द्वारा बनाए जा रहे आधारभूत संरचनाओं की समीक्षा की तथा वाहनियों द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याण कार्यक्रमों का भी उन्होंने जायजा लिया। निर्देशित किया कि सभी कमांडेंट सुनिश्चित करेंगे कि सभी जवानों को रहने के लिए अच्छा बैरक मिले। साथ ही साथ कोरोना वायरस जैसी महामारी से निपटने के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा।

छुट्‌टी से लौटने वाले जवानों की कराई जाएगी मेडिकल जांच: एसएसबी आईजी ने कहा कि हमारे जवान प्रतिदिन छुट्टी से आ एवं जा रहे हैं। जवानों के वाहिनी में आने पर उनका मेडिकल चेकअप कराया जाए कि कहीं वे संक्रमित तो नहीं हो गए है। साथ ही सभी कमांडेंट अपने जवानों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए निर्देशित करें। कैंप में साफ-सफाई रखने की विशेष आवश्यकता पर उन्होंने बल दिया। कहा कि यदि कैम्प में कोई बीमार है तो उस पर विशेष नजर रखने की जरूरत है और उसे शीघ्र ही डॉक्टर को दिखाया जाए। इस बैठक में उप-महानिरीक्षक, सेक्टर (वि0 अभि०) गया सोमित जोशी, नक्सल विरोधी अभियान में कार्यरत मनोज कुमार, राजेश कुमार सिंह, दीपक सिंह, मनोरंजन कुमार पाण्डे, सरदार सिंह, लोकेश कुमार सिंह, डा.आर.आर. अंसारी, संदीप कुमार जेटली, कैलाश सैकिया, राम कुमार आदि उपस्थित थे।

अधिकारियों को संबोधित करते एसएसबी के आईजी।
खबरें और भी हैं...