पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Manja News 1001 Women Raised Urn In The Kalash Yatra For Gayatri Mahayagya

गायत्री महायज्ञ के लिए कलश यात्रा में 1001 महिलाओं ने उठाया कलश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भैसही मध्यविद्यालय के प्रांगण में पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया। जो गुरुवार से सोमवार तक चलेगा। कलश यात्रा गाजे बाजे और हाथी घोड़ा के साथ निकाली गई जिसमें एक हजार महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा भैसही से पथरा होते हुए गंडक नदी बलूही पहुचां। जहां जल भर कर कलश यात्रा पूजा स्थल पर वापस हुआ। पंचायत के मुखिया संजय सिंह, पूर्व मुखिया विंध्याचल सिंह, छोटेलाल चौधरी , सतीश सिंह , समाजिक कार्यकर्ता शम्भू सिंह, अखिलेश सिंह, रमेश चौधरी सहित स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण शामिल हुए थे ।

कलश यात्रा में शामिल महिलाएं

मांझा में गायत्री महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा में शामिल युवतियां।
खबरें और भी हैं...