पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खुले में बिक रही मिठाई की 150 दुकानें बंद प्रदर्शन,जेल में मुलाकात और जलसा पर रोक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में जिला प्रशासन ने कोरोना को लेकर धारा 144 लगा दी है। वायरस को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। लोगों को कोरोना वायरस से सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। शहर के अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों व सब स्टैंड में सतर्कता के नसीहत दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही खुले में मांस-मछली व मिठाई बेचने वालों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शनिवार को डीएम अरशद अजीज के निर्देश पर नगर परिषद की टीम ने शहर के विभिन्न मार्गों पर घूमकर खुले में मिठाई, मांस, मछली व अन्य खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों को अलर्ट करते हुए उनकी दुकानें बंद कराई गई। नगर परिषद के ईओ सुनील कुमार ने बताया कि सिनेमा रोड, जादोपुर रोड, थाना रोड, थावे रोड, पुरानी चौक रोड, बंजारी रोड सहित अन्य मार्गों पर करीब 150 दुकानें बंद कराई गई है। दुकानदारों को कहा गया कि वे शीशे में रखकर खाद्य पदार्थों की बिक्री करें।

हेल्पलाइन नंबर जारी

बाहर से आने वाले यात्रियों की मानिटरिंग की जा रही है। अगर किसी यात्री में लक्षण मिलता है तो उसे तुरंत आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा। इसके साथ ही स्टेट हेल्पलाइन नंबर -104 जारी किया गया है। इस पर तत्काल मदद मिलेगी।

एक सप्ताह के लिए बंदियों से मुलाकात पर रोक

जेल आईजी के निर्देशानुसार कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु अगले एक सप्ताह तक मंडल कारा चनावे में मुलाकात बंद रहेगी। जेल अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि फिलहाल एक सप्ताह के लिए बंदियों से मुलाकात पर रोक रहेगी। आगे विभागीय आदेश पर समय और भी बढ़ाया जा सकता है। जेल के अंदर कैदियों को एक घंटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मांस विक्रेताओं-मछली बाजार में 80 दुकानों को जारी किया नोटिस


सिटी रिपोर्टर |मीरगंज

कोरोना वायरस को महामारी का रूप देखते हुए मीरगंज में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।एक तरफ शहर के विभिन्न मिठाई दुकानदारों,मांस विक्रेताओं तथा मछली बाजार में विक्रेताओं को खुले में बिक्री करने से मना ही कर दी गई है वहीं दूसरी तरफ साफ सफाई पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।शहर के वार्ड 11 में में स्थित मछली हट्टा में पशु चिकित्सक के साथ कर्मियों का दल दल मांस विक्रेताओं से खुले में मांस को न बेच कर साफ सफाई के साथ ढंककर बेचने को समझाया जा रहा है। शहर में अब तक 80 मिठाई दुकानदारों, मीट विक्रेताओं, चिकन दुकानदारों तथा मछली विक्रेताओं को नोटिस देकर साफ सफाई के साथ मांस बिक्री की नसीहत दी गई है। इसके लिए बजाप्ता कर्मियों को द्वारा नोटिस भेजकर इन्हें बढ़ते कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर सावधानी बरतने की बात कही गयीं है।इस बीच शहर के सभी निजी स्कूलों और कोचिंग अगले 31 मार्च तक बंद कर दिए गए है।

क्वांरेटाइन बनाया गया हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में

मीरगंज शहर में क्वांरेटाईन के लिए जगह न मिलने के बाद इसके लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में व्यवस्था की गई है। हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में दो कमरों को क्वांरेटाईन के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इसमें संदिग्ध कोरोनो वायरस से संक्रमित लोगों को एकांतवास लिए रखा जाएगा। इस संबंध में मीरगंज नगर के कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल ने बताया कि सरकारी निर्देशानुसार सभी तरह के ऐहतियाती कदम उठा लिए गए हैं।

स्नातक की परीक्षा स्थगित


कोरोना वायरस को लेकर जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने 19 मार्च से शुरू होनेवाली स्नातक पार्ट-टू की परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। कमला राय कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रुखसाना खातून ने बताया कि विवि द्वारा नई परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद छात्रों को सूचना कर दी जाएगी।


जिले में निषेधाज्ञा लागू|कोरोना को लेकर पूरे जिले में धारा 144 होगा लागू कर दी गई है। इस दौरान कोई सामूहिक कार्य, धरना-प्रर्दशन व अन्य आयोजन नहीं कर सकेंगे।


शहर में कोरोना वायरस को लेकर मीट मछली की दुकानों को बंद करवाते नप के ईओ।

गोपालगंज में एक भी कोरोना पीड़ित नहीं

सीएस ने बताया कि अबतक गोपालगंज में एक भी कोरोना के मरीज नहीं पाए गए है । जिन 43 लोगों का सैंपल भेजा गया है अबतक इसकी रिपोर्ट नहीं आई हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

यह है तैयारी

सदर अस्पताल में 6 बेड का वार्ड बनाया गया है। जिसमें कोरोना संक्रमित अगर मरीज आते है तो देखरेख किया जाएगा । वहीं विदेशों से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। यहां एक जांच टीम लोगों के सैंपल ले रही है।

बचाव

कोरोना को लेकर एक्सपर्ट लोग यही बता रहे हैं कि हाथों को साबुन से धोना चाहिए। कम से कम 20 सेकंड तक अच्छी तरह से हाथों को धोएं, साफ सुथरे रहें। खांसते और छींकते समय नाक और मुंह रूमाल या टिश्यू पेपर से ढककर रखें, जिन व्यक्तियों में कोल्‍ड और फ्लू के लक्षण हों उनसे दूरी बनाकर रखें, अंडे और मांस के सेवन से बचें, जंगली जानवरों के संपर्क में आने से बचें, सामान्य सर्दी खांसी में न घबराएं।

43 लोगों का सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है , अभी रिपोर्ट नहीं आई है

43 का लिए गए सेंपल

वायरस के चलते दूसरे देशों से घर आये 28 लोगों की जांच के लिए उन्हें आइसोलेशन में रखने की सलाह दी गई है। दूसरे देशों से आये 15 और लोगोंं की हो रही है तलाश। सीएस ने बताया कि जांच के लिए जिले मे अबतक 43 लोगों का सैंपल लिया गया है।

सदर अस्पताल में 6 बेड का एक अलग वार्ड बनाया गया

दूसरे देशों से घर आये 28 लोगों की जांच के लिए आइसोलेशन में रखा गया

19 मार्च से शुरू होने वाली जेपीविवि के पार्ट टू की परीक्षा स्थगित
खबरें और भी हैं...