- Hindi News
- National
- Bhore News 18 Couples Took 7 Rounds To Create Unity In Society And Curb Wasteful Expenditure
समाज में एकता बनाने अौर फिजूल खर्ची पर रोक लगाने के लिए 18 जोड़ों ने लिए 7 फेरे
भोरे के लामीचौर पंचायत में जीवन ज्योति वैवाहिक सेवा संस्थान द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें 18 जोड़ों ने लिए 7 फेरे लिए। शुक्रवार को लामीचौर के खेल मैदान में आयोजित सामुहिक विवाह में यूपी से गोपालगंज के अलग- अलग प्रखंडों के वर और वधु इस विवाह में शामिल हुए । बारातियों का स्वागत स्थानीय लोगों ने काफी उत्साह के साथ किया।बता दें कि पिछले छह वर्षों से जीवन ज्योति वैवाहिक सेवा संस्थान द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है।
ये जोड़े विवाह बंधन में बंधे
यूपी के परसिया गांव के नत्थू यादव की शादी कटेया के मलाही सोहागपुर की अंजली कुमारी, भोरे के घूर बंतरिया के छोटन कुमार की शादी हरिहर छापर की माला कुमारी, बैकुंठपुर के उसरी बाजार के विकास सहनी की शादी भोरे के कल्याणपुर की काजल कुमारी, भोरे के हुस्सेपुर नवका टोला के बबलू चौहान की सीवान के कुरमौटा गांव की पुष्पा कुमारी, यूपी के खुरवसिया के लालू चौहान की कटेया के गिरधर पोइया की अमृता कुमारी, विजयीपुर के घाट बंधौरा के चंदन राजभर की यूपी के बासोपट्टी की मंजू कुमारी, सीवान के लौहगाजर के पप्पू राय की फुलवरिया के माडीपुर की बबीता कुमारी, यूपी के बासौड़ा निवासी देशराज राम की भोरे के बंतारिया की शांति कुमारी भोले के जागीरदारी बनकटा के अमरेश राम की पियरौटा की चंद्रावती कुमारी, बाराबंकी के कोडारी निवासी इंद्रजीत चौहान की फुलवरिया के राजपुर की सुमन कुमारी, यूपी के सिरसिया पवार के शक्ति लाल साह की भोरे के मिश्रौली की अनिता कुमारी, भोरे के सिसवनिया के अजय कुमार की यूपी के लार निवासी नेहा कुमारी, यूपी के सुंदरपुर के राजू चौहान की शादी भोरे के सकतौली की मनीषा कुमारी, विजयीपुर के रतनपुर के मनु चौहान की शादी फुलवरिया के राजपुर की अंजली कुमारी, भिंगारी के बुलट कुमार की विजयपुर के परसा की रविता कुमारी, सवानहा के श्रीभगवान कुमार की शादी रूदलपुर की बिंदु कुमारी और कटेया के बैरिया निवासी विनोद राजभर की शादी भोरे के सिसवानिया गांव की उगम कुमारी के साथ संपन्न हुई।दूल्हा और दुल्हन को उपहार स्वरूप कई सामान भी दिए।
बेहद खास रहा आयोजन
विवाह में पुरोहित के रूप राजेश उपाध्याय, मुन्ना तिवारी, अनिल उपाध्याय और रामजी मिश्रा ने निभाई। वहीं इस कार्यक्रम में बाबा भूतनाथ सेवा संस्थान के साथ साथ लामीचौर के मुखिया ऋषिदेव पांडेय, डोमन पुर के मुखिया कमलेश प्रसाद, डॉक्टर बंगाली बाबू, डॉ सतेंद्र सिंह ,डॉ बीएस गुप्ता ,डॉ संतोष ठाकुर ,डॉ बाबूलाल सिंह, डॉ अमित कुमार, डॉ शर्मा डॉ भारत सिंह, मुन्नू पांडेय, दुर्जस्वर नाथ पाण्डेय ,शिक्षक अजय कुमार सिंह, बिहारी सिंह, वीरेंद्र चौरसिया, शैख मैनुद्दीन, ब्रजेश ओझा आदि की प्रमुख भूमिका रही।
सामूहिक विवाह| भोरे में 6 साल से जीवन ज्योति वैवाहिक सेवा संस्थान करा रहा है शादी
भोरे में सामूहिक विवाह में शामिल लोग