पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kateya News 2 Killed 6 Injured Three In Critical Condition In Katyeyan Critical Condition Refer

कटेयां में अलग-अलग दुर्घटनाओं में 2 की मौत, 6 घायल, तीन की हालत नाजुक, रेफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंगलवार को पूरा कटेयां शहर होली के उंमग और हुडदंग में मशगूल रहा लेकिन, शहर के दो 7 और 9 नंबर वार्ड में होली की खुशियां मातम में बदल गई। फगुआ की होकार की जगह चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। कुल मिलाकर कहें तो पूरे प्रखंड के लिए मंगलवार हादसों का दिन साबित हुआ। सड़क दुर्घटनाओं के अलग-अलग मामले में दो लाेगों की मौत हो गई वहीं छह लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कटेया नगर के वार्ड 9 के निवासी राजेंद्र चौबे उर्फ शनीचर बाबा का पुत्र विनोद चौबे होलइखेलने के लिए अपने रिश्तेदार के यहां समीपवर्ती कुशीनगर के विशुनपुर थाना क्षेत्र के दुदही बाजार जा रहा था। इसी दौरान मुख्य पथ पर अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पेड़ से टकराई बाइक

दूसरी दुर्घटना समीपवर्ती देवरिया के बघौच घाट थाना क्षेत्र के कोइरी पट्टी की बताई जाती है। कटेयां नगर के वार्ड नंबर 7 के सूरज पासी का 27 वर्षीय पुत्र टुन्नू पासी भी होली खेलने के लिए अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। कोईरीपट्‌टी गांव के समीप संतुलन खो जाने से उसकी बाइक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में टुन्नू की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना में तीन घायल

पंचदेवरी- बगही पथ में नंद पट्टी गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में थाना क्षेत्र के नंद पट्टी निवासी आकाश कुमार एवं भोरे निवासी अजय कुमार घायल हो गए जबकि एक अन्य सड़क दुर्घटना में थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी श्यामसुंदर राम घायल हो गए।

चारपहिया वाहन से बाइक सवार दो घायल

कटेया| सेमरा मुख्य मार्ग पर नवका पोखरा के समीप चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए । घायल दोनों युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से कटेया रेफरल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के खालगांव निवासी निरंजन बैठा एवं हरकेश कुमार दोनों कटेया बाजार से शनिवार की रात्रि अपनें घर खाल-गांव जा रहे थे जैसे ही उन्होंने कटेया सेमरा मुख्य मार्ग के नवका पोखरा के समीप पहुंचे थे तभी बैसिया के तरफ से आ रही चार पहिया वाहन के चपेट में आ गए।

खबरें और भी हैं...