पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मारपीट की घटनाओं में 27 लोग घायल, 12 रेफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर, बैकुंठपुर : बैकुंठपुर एवं महम्मदपुर थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के दौरान मारपीट की हुई अलग-अलग घटनाओं में 27 लोग घायल हो गए। घायलों में हेमू छपरा गांव के बद्री सिंह कतालपुर गांव के सुभाष साह,खजुहट्टी दया गिरी के टोला के जगत नारायण सिंह, अशोक सिंह,धर्मेंद्र सिंह, सफियाबाद गांव की किशोरी देवी,महम्मदपुर थाने के मझवलिया गांव के अनिल राम, दिलीप राम,अमित कुमार राम, सूरज कुमार,हरेंद्र यादव,बवन यादव,बनौरा गांव के उमेश राय, प्रिंस कुमार,रंजन कुमार, राजकुमार यादव,मदन राय,संजय यादव,सुखल यादव,सिंगारी देवी, चमनपुरा गांव के दया राम,सुमन देवी,राधिका देवी लालझरी देवी, खजूरी गांव के कुंदन पांडेय शामिल हैं। घायलों का इलाज बैकुंठपुर सीएचसी में चल रहा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सरताज आलम ने बताया कि घायलों में 12 लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। पुलिस सभी मामले की जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं...