पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gopalganj News 43 People Taken Sample For Corona Investigation In The District

जिले में कोरोना जांच के लिए 43 लोगों का लिया सेंपल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सीएम के आदेश पर डीएम अरशद अजीज ने जिले के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। शनिवार से लेकर 31 मार्च तक जिले के तमाम स्‍कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी केन्द्र, सिनेमा हॉल, कोचिंग संस्थान आदि बंद रहेंगे। डीएम ने बताया कि जिन शैक्षिक संस्थानों में सीबीएसई की परीक्षाएं चल रही हैं वो परीक्षा समाप्त होने तक खुले रहेंगे। डीएम ने कहा कि इस बीच बिहार दिवस सहित अन्य कोई भी सरकारी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।

वायरस के चलते दूसरे देशों से घर आये 28 लोगों की जांच के लिए उन्हें आइसोलेशन में रखने की सलाह दी गई है। दूसरे देशों से आये 15 और लोगों की हो रही है तलाश। सीएस ने बताया कि जिले मे अबतक 43 लोगों का सैंपल लिया गया है। डॉक्टर मंकेश्वर कुमार सिंह ने बताया कि इससे बचने का उपाय हाथें को साफ रखे और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें । जिला प्रशासन फिलहाल अलर्ट पर है और ऐसे लोगों पर नजर रख रहा है।

कोरोना से ऐसे करें बचाव

1- अपने हाथों को बार-बार धोएं।

2- एक दूसरे से दूरी बनाएं रखें।

3- अपनी आंख, नाक व मुंह को छूने से बचें।
खबरें और भी हैं...