पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जनता दरबार में जमीन के 6 मामले निपटाए गए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विजयीपुर सीओ राहुल तथा थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर आधा दर्जन भूमि विवाद मामलों का निपटारा करा दिया ।भूमि विवाद का पहला मामला विलरूआ गांव के फुलेश्वर यादव तथा नवतन की राधिका देवी के बीच था । जिसको सीमांकन कराने का निर्देश दिया और आदेश दिया गया कि सीमांकन के बाद दोनों पक्ष को अंचल कार्यालय आकर अपना - अपना पक्ष जानना होगा तथा आदेश का पालन करना होगा। इसी प्रकार चौमुखा के जतन शर्मा तथा इसी गांव के राम जी शर्मा, खजुहा कला के सावित्री देवी और गौतम शर्मा के बीच के विषय में अंचलाधिकारी ने बताया कि दोनों का विवाद अनुमंडल पदाधिकारी हथुआ के यहां धारा 144 चल रहा था जिसमें 144 के अंतर्गत प्रथम पक्ष के हक में निर्णय आया है। अगर द्वितीय पक्ष को उक्त निर्णय मान्य नहीं हो तो आगे सक्षम न्यायालय जा सकता है ।अन्य मामलों में उन्होंने अगले शनिवार को पुनः जनता दरबार में निपटाने का आदेश दिया ।जनता दरबार में सीओ राहुल कुमार थानाध्यक्ष संजीत कुमार, एस आई इन्द्र कांत मिश्रा आदि थे।

खबरें और भी हैं...