थावे में छापेमारी में धंधेबाज सहित शराबी गिरफ्तार
स्थानीय थाना क्षेत्र में थावे पुलिस ने शनिवार के देर शाम छापेमारी करते हुए शराब के दो धंधेबाजो व दो शराबी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि थावे थाने के एसएसआई महेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ शनिवार को संध्या गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर दो शराब के धंधेबाज व दो पियक्कड़ को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विशाल आंनद ने बताया कि गिरफ्तार चारो में से थाना क्षेत्र के चनावे गांव के वकील पूरी के पास से 7बोतल क्रेजी रोमियो जबकि दूसरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के बिनोद सिंह के पास से 27बोतल शराब, व इसी गांव के शराब के नशे में अमेरिका सिंह को तथा मीरगंज थाने के सबेया फील्ड के शहाबुदीन मियां को शराब पीकर हंगामा कर रहे लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चारो के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।