244 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
बिशंभरपुर पुलिस ने गस्ती के दौरान महिंद्रा क्वांटो गाड़ी से 244 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि काला मटहिनिया बांध पर पुलिस गश्ती के दौरान संदिग्ध चार पहिया वाहन आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन रोककर जांच किया तो 244 लीटर विदेशी शराब और रॉयल स्टैग बरामद हुआ। पुलिस ने नूर मोहम्मद नमक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर बगहा का रहने वाला है। पुलिस को देखकर दूसरा तस्कर गाड़ी से कूदकर फरार हो गया था। फरार तस्कर अरमान बगहा जिला बेतिया का रहने वाला है। गिरफ्तार तस्कर नूर मोहम्मद ने बताया कि शराब की खेप उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला के कठकुईया के पास सिधूवा शराब भट्ठी से उठाया था और उसे बगहा लेकर जा रहा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।
346 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
कटेया | पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र जीतन मोड़ के समीप वाहन जांच के दौरान एक बाइक पर बोरे में लदा 346 बोतल देशी शराब एवं 34 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद करने के साथ हीं एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार तस्कर भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मुस टोली निवासी चंदन कुमार यादव बताया जा रहा है।